श्रीरामनवमीः शोभायात्रा में छतों से हुई फूलों की वर्षा

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफ़री रविवार को रामनवमी पर्व पर शहर में भगवान श्रीराम की नैयनाभिराम झांकी वानर सेना के साथ निकाली गयी। जयकारों के बीच शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकाली गयी। जो मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए शीतला मंदिर पहुंची। गगन भेदी जयकारों के साथ फूलों की वर्षा से भगवान श्रीराम का नमन किया गया।
श्रीरामनवमी महोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम का आकर्षक रथ आगे चल रहा था। झांकी मंे वानर सेना के जामवंत, अंगद, नल-नील आकर्षण का केन्द्र रहे। भये प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्वर लहरी के बीच जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा रामलीला मैदान से बस स्टाप, जीटी रोड़, बाकरगंज चैराहे से लाठी मोहाल बाजार, चैक चैराहे से कोतवाली रोड़ होते हुए शीतला मंदिर पहुंची। जिन मार्गों से श्री राम की सवारी निकली घरों मंे लहराता भगवाध्वज भगवान श्रीराम का स्वागत कर रहा। महिलाएं बच्चे छतों से फूलों की बारिश कर आराध्य देव को नमन किया। शोभा यात्रा मंे उल्लास के साथ महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग ऐसे चल रहे थे मानों अयोध्या की खुशियां यहां झलक रही हैं। वीरेन्द्र पाण्डेय, शिवस्वरूप विश्वकर्मा, श्यामजी पटेल, पप्पन रस्तोगी, सुनील हयारण, केशव शरण दुबे, गोरे सिंह, अजय रस्तोगी, रवि रस्तोगी, राजसेन श्रीवास्तव, मनोज त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता, नारायन बाबू गुप्ता, रवि गुप्ता, मनोज द्विवेेदी, राधेश्याम हयारण, राजा सिंह आदि रहे। श्री राम जन्मोत्सव सेवा मण्डल के तत्वाधान मे श्रीरामनवमी का महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सांय होते ही सेवा मण्डल ने दियालियों से देवालय एवं प्रतिष्ठान व घरों में भक्तों ने दियाली जलाकर प्रकाश किया जो अद्भुत छटा बिखेर रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.