पहली बार जनसभा की जगह, रोड शो कर सकते हैं PM मोदी

कानपुर- नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कानपुर में बीते 10 सालों में पहली बार रोड शो कर सकते हैं। रोड शो के लिए रोड मैप भी तैयार किया जा रहा है। रोड शो के लिए ऐसा रूट देखा जा रहा है, जिसमें कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा दोनों ही कवर होती हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक 3 से 9 मई के बीच कार्यक्रम तय हो सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए भाजपा इस बार जनसभा की बजाय रोड शो पर विचार कर रही है। वहीं रोड शो में ज्यादा से ज्यादा लोग जुटे और सेफ रूट हो, इस विचार किया जा रहा है। रोड शो शाम को किया जा सकता है। जनसभा के लिए कल्याणपुर में इंद्रा पार्क और किदवई नगर में रेलवे ग्राउंड भी देखा जा रहा है। कानपुर में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक रोडशो कर चुकी हैं। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा भी कानपुर में राहुल गांधी कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा इस बार कांग्रेस के जवाब में रोड शो भी कर सकती है। रोडशो में उनके साथ मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।  प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो के इनॉग्रेशन के मौके पर आए थे। उन्होंने किदवई नगर में जनसभा भी की थी। इसके बाद फरवरी-2022 में प्रधानमंत्री ने कानपुर देहात के अकबरपुर में जनसभा विधानसभा चुनाव के दौरान की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.