28 हजार और बढ़े मतदाता,अब 36.05 लाख लोग करेंगे मतदान

कानपुर-जिले में अंतिम सूची प्रकाशन होने के बाद भी मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। करीब दो माह में 28660 मतदाता बढ़ गए हैं। अब जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 3605445 हो गई है। जनवरी में जारी प्रकाशन सूची में 3576785 मतदाता थे। इस तरह जिले में कुल 84094 नए मतदाता बढ़ गए। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूची फाइनल करने का कार्य किया था। 23 जनवरी को प्रशासन की ओर से अंतिम प्रकाशन सूची जारी की गई थी। इसमें 1911450 पुरुष मतदाता, 1665126 महिला मतदाता, 209 थर्ड जेंडर मतदाता थे। इसके बाद अंतिम बार मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जो मतदाता किसी कारण मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए उन्हें 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया था। 25 अप्रैल को दोबारा फाइनल सूची का प्रकाशन किया गया। अब 1928036 पुरुष मतदाता और 1677206 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 209 से घटकर 203 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.