केशव प्रसाद बोले- मोदी का तूफान चल रहा: भ्रष्टाचारी नेता गिरफ्तार होंगे

फतेहपुर- रविवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी की हवा थी। 2019 में मोदी की आंधी आयी और 2024 में मोदी का तूफान चल रहा है। जिसमें सारा विपक्ष बह जाएगा। जिसको लेकर सपा-बसपा कांग्रेस के लोग घबराए हुए हैं। सपा कांग्रेस के गठबंधन में सपा के खाते में फतेहपुर की सीट आई है, लेकिन सपा वाले प्रत्याशी घोषित करना भूल गए हैं। जो परिवार के पांच प्रत्याशी लड़ा रहे हैं वे कहते हैं पीडीए। लेकिन उनके पीडीए का मतलब है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना चाहता है, लेकिन देश की जनता उन्हें हटाना नहीं चाहती है। सपा-बसपा और कांग्रेस झूठों की पार्टी, माफियाओं की पार्टी, भ्रष्टाचार की पार्टी, गुंडों की पार्टी है। जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वह मोदी ने 10 साल में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि 4 जून को 400 के पार फिर एक बार मोदी सरकार बहुत सारे भ्रष्टाचारी नेता गिरफ्तार होंगे। क्योंकि विपक्षी दलों के नेताओं को लगता है कि मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे तो गिरफ्तारी से बच जाएंगे, लेकिन देश उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। 2024 का चुनाव 5 साल आगे नहीं ले जा रहा है 100 साल आगे लेकर आगे जा रहा है। 2024 का चुनाव गरीबी मुक्त भारत बनाएगा, 2024 का चुनाव भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में 101 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा विधायक कृष्णा पासवान, विधायक राजेन्द्र पटेल, विधायक जय कुमार जैकी सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.