पत्नी को पुल से नदी में फेंकने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर- औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की शिव कुमार तिवारी की पुत्री पुनीता तिवारी की शादी ने 12 मई 2011 को प्रयागराज के नैनी थाना के चाका गांव के शशांक तिवारी से हुई थी। पुनीता का आरोप है कि शादी के बाद सास, ससुर, पति, देवर दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। उसने 13 फरवरी 2012 को एक पुत्री व 15 फरवरी 2015 को एक पुत्र को जन्म दिया। उसे पति के एक विधवा वंदना से अनैतिक संबंध होने का पता लगा। विरोध करने पर पति प्रेमिका के साथ रहने लगा। पति के कहने पर ससुर सुशील तिवारी, सास मिथलेश तिवारी, देवर प्रशांत तिवारी, देवरानी दिव्या उसे मारपीट कर घर छोड़कर जाने का दबाव बनाने लगे। पति ने 12 अप्रैल 2024 को पहले मारापीटा, फिर उसे समझाकर पति बाइक से प्रयागराज में अरैल घाट की ओर पुल पर ले गया।  किसी तरह जान बचाकर वह मायके पहुंची। औंग पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एएसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि एएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में पति समेत पांच ससुराली व प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.