बरातियों की कार जंगल में पलटने से हुआ बड़ा हादसा: तीन महिलाओं की मौत, छह घायल

पीलीभीत-सितारगंज के शक्ति फार्म से पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती जा रही थी। इनोवा कार में दूल्हा पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार सवार थे। रात करीब नौ बजे हरिपुर जंगल में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में शक्ति फॉर्म निवासी कंचन सरकार, रेणुका, विशुका मंडल सहित नौ बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाई, चिकित्सक ने तीनों महिलाओ को मृत घोषित कर दिया। छह घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही एसडीम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद शादी की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। आधी रात को दूल्हा को गांव ले जाकर शादी की रस्में पूरी कराकर रात में ही विदा कर दिया गया। पुलिस हादसे में मरने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.