रोडवेज डिपो की 28 बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

फतेहपुर। सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय रोडवेज डिपो की 28 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 11 बसें कानपुर प्रयागराज रूट की हैं। इससे कानपुर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाली फोर्स को लाने-ले जाने के लिए फतेहपुर डिपो से बसों को भेजा गया है। डिपो से करीब 40 बसों की मांग की गई है, जिसमें चार बसे पहले ही रवाना हो गई हैं। मंगलवार को 13 बसें व बुधवार को 11 बसे चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, श्रावस्ती, बस्ती, आजमगढ़, जौनपुर भेजी गई हैं। अभी तक स्टाप से कानपुर प्रयागराज की 32 गाड़ियों का संचालन हो रहा था। 11 बसें जाने से अब 21 बसें ही रूट पर दौड़ रही हैं। कानपुर प्रयागराज प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1800 से अधिक है। गाड़ियों की कटौती होेने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अभी 27 मई को 11 बसें और भी चुनाव में जानी हैं। डिपो से अनुबंधित बसों के साथ 117 का संचालन हो रहा था। चुनाव ड्यूटी में बसों के जाने के बाद अब 99 बसे ही रूटों पर दौड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव में अब तक 28 बसें डिपो से जा चुकी हैं। जिसके कारण कई रूटों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.