गर्मी ने किया बेहाल: हीटस्ट्रोक से तीन दिन में 5-बुजुर्गों की मौत

फतेहपुर- जिले के असोथर थाना क्षेत्र के विधातीपुर वार्ड के रहने वाले रघुनंदन पासवान की 78 वर्षीय पत्नी चंदीदेवी, फुरसाती पाल की 75 वर्षीय पत्नी रामदेईया ,80 वर्षीय राजरानी यादव व राम शरण उर्फ सन्ना केवट हीट स्ट्रोक के चपेट में आने से मौत हुई है। यह सभी एक ही वार्ड के रहने वाली थी। वही असोथर थाना क्षेत्र के भुनीपुर गांव के रहने वाले मुन्ना सिंह की 85 वर्षीय माँ जगरनिया भी सोमवार के दिन खेत पर हीट स्ट्रोक के कारण मृत पड़ी रही। सभी मृतकों के शव को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक राम शरण उर्फ सन्ना केवट के पुत्र छोटे लाल ने बताया कि बीती दिन पिता की रात 10 बजे हीट स्ट्रोक के कारण मौत हुई है। आपको बता दें कि इस बार 45 से लेकर 47 डिग्री तक का तापमान होने से सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लोग घरों में कैद रहने के लिए मजदूर हो रहे हैं। इस बार पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनमानस काफी परेशान हो चुका है और जल्द मानसून के आने का इंतजार कर रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.