प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर कसा तंज, चार जून की शाम शहजादे भी करेंगे साधना

संभल- लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 4 जून की शाम शहजादे भी साधना करने जाएंगे… गुफा की तलाश जारी है। इसके बाद एक बार कांग्रेस पार्टी के अंदर फिर से चर्चा तेज हो गई है। इस बार आए सभी एग्जिट पोलों में बीजेपी की शानदार वापसी दिख रही है। कुछ ने तो एनडीए की चार सौ सीटें आने का अनुमान भी लगाया है। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर कृष्णम ने इससे पहले लिखा कि एग्जिट पोल में भी मोदी की साधना की शक्ति की झलक दिखाई देने लगी है। इससे पहले कृष्णम ने कहा था कि चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। आचार्य का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा। एक चैनल से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई। यह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.