फाल्ट से ठप रही पांच घंटे बिजली, 50 हजार लोग परेशान

फतेहपुर- थरियांव कस्बे में सुबह साढे सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे करीब 13 हजार घरों आपूर्ति बंद होने करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। रात से हो रही ट्रिपिंग के कारण लोगों ने काफी देर तक बिजली आपूर्ति का इंतजार किया। एक घंटे बाद बिजली बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग में फोन करना शुरू किया। 33 केवीए में फाल्ट की जानकारी हुई। सुबह से कटौती के कारण लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। लोग सुबह से ही पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.