आंधी से गिरे छप्पर में दबकर बुजुर्ग, महिला की मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव निवासी सूरजकली शनिवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। अचानक रात को मौसम बिगड़ा और तेज हवा के साथ आंधी चली। आंधी से छप्पर ढहने में महिला मलबे में दब गई। छत पर सो रहे परिजन छप्पर ढहने की आवाज सुनकर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर महिला को निकाला। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मझिलगांव चौकी प्रभारी विकास सिंह मौके पर पहुंचे। राजस्व अधिकारियों को पुलिस ने सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.