विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधारोपण: सरकारी आवास पर लगाया चंदन का पौधा

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया। अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सीएम ने बुधवार सुबह चंदन का पौधा लगाया। यहां उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, अपर मुख्य सचिव (वन/पर्यावरण) मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। वहीं पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट डाला है। उन्होंने लिखा ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लखनऊ में पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धरती माता और प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सेवारत है।

इससे पहले सीएम योगी एक और पोस्ट करते हुए लिखा, ‘विश्व पर्यावरण दिवस की सभी पर्यावरण प्रेमियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे जीवन, हमारी सृष्टि से है। स्वच्छ-सुरक्षित पर्यावरण सभी प्राणियों के जीवन को सुगम बनाता है। आइए, अपनी सृष्टि की रक्षा हेतु पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्पित हों।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.