लखनऊ में आंधी-बारिश से गिरे पेड़, तार टूटे: डेढ़ महीने बाद गर्मी से मिली राहत

लखनऊ में भोर में करीब तीन बजे तेज आंधी चली और बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। इससे मौसम तो ठंडा हो गया लेकिन बिजली कटौती ने परेशान कर दिया। कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं। वहीं, सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गुरुवार सुबह टेंपरेचर 26 डिग्री और दोपहर 1 बजे तक 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

तेज आंधी और बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। एक पेड़ गिरने से कार भी डैमेज हो गई। एमिटी स्कूल के पास वाली सड़क पर पेड़ गिरने से सुबह ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। बिजली के तार भी टूटे हैं।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, लखनऊ में दो दिन सतही हवा चलेगी। पश्चिमी विक्षोभ और प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवा के दबाव से जून में भी गर्मी का असर रहेगा। पुरवा हवा चलने की वजह से उमस भी बढ़ेगी। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ चुका है। खाली जगह पछुआ हवा तेजी से भरेगी। ऐसे में 2 दिन हवा की गति 25 से 30 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। आसमान साफ होने से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.