5-सीटों पर लोकसभा की जीत, नेता कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

फतेहपुर- लोक जन शक्ति उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में बिहार के 5 सीटों पर मिली जीत के बाद नेता और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूत करने के साथ सभी सीटों पर जीत की रणनीति तैयार किया।

शहर के दीवानी परिसर के पुस्तकालय भवन में लोक जन शक्ति उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन से लोक जन शक्ति पार्टी राम विलाश को बिहार में 5 सीट हाजीपुर,जमुई,खगड़िया,बैशली व समस्तीपुर मिला था। जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पांचों सीट पर जीत हासिल किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ अरुण भारती, राजेश वर्मा,वीण सिंह,शाम्भवी चौधरी ने भारी अंतर से जीत हासिल कर पार्टी को एक नई दिशा दिया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू पासवान, सलीम खां, कमलाकांत तिवारी,संजय गुप्ता, सुनील शुक्ला,अनिल पासवान,नफीस खान,राजन शर्मा सहित तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.