लव मैरिज शादी के बाद, पति-पत्नी का अलग-अलग स्थानों से मिला शव

नालंदाः बिहार में नालंदा जिले के चांदी थाना इलाके के जागोबीघा गांव के बटिया खंधा से शनिवार की शाम मिली महिला के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने जिस जगह से महिला के शव को बरामद किया था, उससे महज 400 गज दूरी पर आज सुबह उसके पति के शव को भी बरामद किया है। प्रथम दृष्टि पुलिस जहर खाने से पति-पत्नी की मौत बता रही हैं। दोनों लव मैरिज शादी की थी। मृतकों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के उगन वीघा निवासी अरविंद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र शिशुपाल कुमार और उसकी 20 वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी के रूप में की गई।

अंशु कुमारी के भाई चण्डी थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों पटना जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम उन्हें अपने बहन के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पहले उसे लगा कि बहन की हत्या कर दी गई। फिर सुबह बहनोई का शव मिला। साल भर पहले दोनों कोर्ट मैरिज किया था। अंशु 4 महीने की गर्भवती भी थी।

मृतका के परिजनों ने बताया कि पति को ऑनलाइन जुआ खेलने का लत था। जिसके कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। पति पर करीब 8 लाख रुपए कर्ज हो गया था। इसी कारण 2 महीना में मायके में ही रह रही थी । शुक्रवार को थाना में समझौता हुआ था। इसके बाद उनका दामाद बेटी को लेकर पटना के लिए निकला था। रास्ते मे ही इन्ही कारणो की वजह से जहर खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।

चण्डी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मुंह से हल्का झाग भी निकल रहा था। युवक के भाई ने बताया कि वह जुए में 8 लाख रुपया हार गया था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में रह रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.