फ्रेंड की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, डर से पीड़िता चुप रही तो फिर की गलत हरकत

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता के पति को जाने से मारने की धमकी दी।

इसके डर से पीड़िता चुप रही। लेकिन, आरोपी ने दोबारा गलत हरकत को पीड़िता ने पति को जानकारी दी। इसके बाद उसने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवक के पिता को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उसने भी महिला को धमकी की थी

जानकारी के अनुसार खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 मई की रात को 25 वर्षीय विवाहिता शौच करने के लिए घर से बाहर आई थी। इस दौरान उसके घर के पास में रहने वाले उसके पति के 29 वर्षीय दोस्त ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर, इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी से डरी सहमी महिला ने किसी को कुछ नही बताया। लेकिन, 10 जून की रात आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।

आरोपी की हरकत से परेशान विवाहिता ने अपने पति को पूरी घटना की जाकारी दी। इसकी जानकारी आरोपी को लगी तो उसने और उसके पिता ने पीड़िता के घर जाकर धमकी दी साथ ही गाली गलौज भी की। इसके बाद विवाहिता ने पति के साथ खिमलासा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 354, 354(घ), 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके फरार पिता की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.