महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म: जान से मारने की दी धमकी

लखनऊ के माल क्षेत्र में एक महिला काे घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बीमारी का हवाला देकर महिला को अपने घर लाया और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मसीढ़ा हमीर निवासी आरोपी राजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमारी बड़ी बहन की ससुराल माल थाना क्षेत्र में है। घटना 9 जून की है। मसीढ़ा हमीर का रहने वाला आरोपी राजन हमें फोन किया। उसने मेरी बहन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी।

इतना सुनते ही मैं घबरा गई। मैं बहन के घर जाने के लिए तैयार होने लगी, तभी आरोपी मेरे घर पहुंच गया। वह अपने साथ गाड़ी पर बैठाकर बहन के घर न लेजाकर अपने घर ले गया। यहां उसने हमें बंधक बना लिया। वह मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। अगले दिन एक अन्य युवक बाइक से छोड़ने आया। वह बीच रास्ते में छोड़ा और घटना के बारे में किसी से न कहने की बात कही। बोला अगर किसी से कुछ बताया तो जान से मार देंगे।’

इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला हरदोई जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने शुक्रवार को प्रार्थना-पत्र दिया है। राजन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.