बीमार-पत्नी का दर्द देख, पति ने अस्पताल में लगाई फांसी

लखनऊ-  कुसमा हॉस्पिटल में पत्नी का दर्द देख पति ने फांसी लगा लिया। अस्पताल परिसर में बने टॉयलेट की रेलिंग से फंदा लगाकर पति ने जान दिया। हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने शव लटकता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पत्नी के फेफड़े में पानी भर जाने के बाद 5 दिन पहले उसे लखनऊ लाया गया था। मृतक की पहचान देशराज निवासी हरदोई के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि उनकी पत्नी दर्द से चिल्लाती थी। देशराज बेचैन हो जाते थे। रात में बात हुई तब वो नॉर्मल थे। नहीं लगा की सुसाइड कर लेंगे।

राघवपुर मल्लावा हरदोई के रहने वाला देशराज कुशवाहा पेशे से किसान थे। उनकी पत्नी पूजा करीब 5 महीने से बीमार थी। फेफड़े में पानी भर गया था। सोमवार को पत्नी को लेकर देशराज बुद्धेश्वर चौराहे के पास कुसमा हॉस्पिटल आए थे। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में दाखिल कराया था।

गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1 बजे देशराज अस्पताल के गेट के पास बने टॉयलेट के ऊपर लगाई रेलिंग से फंदे के सहारे लटक गए। कर्मचारियों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और देशराज के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

घटना से पहले रात को परिवार से बात किए थे। उनकी बातचीत में बिल्कुल नहीं लगा था कि वो सुसाइड कर लेंगे। पत्नी अभी अस्पताल में ही एडमिट है। चार बच्चे हैं शीतल, गोपाल, सौम्या और शिवा सब अनाथ हो गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.