पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, हाथों पर जख्म और आसपास बिखरा था खून

 

आगरा में एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। उसके हाथों पर जख्म के निशान मिले। आसपास खून बिखरा हुआ था। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो हैरान रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक कागज भी मिला है। माना जा रहा है कि ये सुसाइड नोट है। वहीं मृतक के परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

थाना किरावली क्षेत्र के गांव गढ़ी विचित्रा में सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्हें पेड़ पर लटका हुआ शव दिखाई दिया। ग्रामीण पास पहुंचे तो पता चला कि ये शव गांव के ही रहने वाले किसान वीरेंद्र पुत्र नेम सिंह का है। शव की हालत देख गांव के लोग कांप गए। सूचना पर मृतक के परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंची एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही, डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने लोगों से पूछताछ की। इस दौरान डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक की टीम ने भी वहां से साक्ष्य जुटाए।  पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिवार के लोग इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.