पत्नी ने पति और प्रेमिका को भरे बाजार पीटा, युवती पर स्याही फेंकी कैंची से काटे बाल

 

आगरा: महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पति प्रेमिका को शॉपिंग कराने के लिए मार्केट में आया था। पहले पति से मारपीट की। इसके बाद प्रेमिका पर स्याही फेंककर पीटने लगी। उसके बाल काट दिए। पूरी घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।

घटना हरि पर्वत थाना क्षेत्र की शाम 5:15 की है। दुकानदारों ने बताया कि- युवक अपनी प्रेमिका के साथ शॉपिंग करने आया था। थोड़ी देर बाद कार से युवक की पत्नी, साला, सास समेत कुछ लोग आए। युवक को पकड़ लिया। महिलाओं ने युवती के साथ मारपीट की। युवती के चेहरे पर स्याही फेंक दी और कैंची से बाल काट दिए।

महिला के भाई ने अपने जीजा को पकड़ लिया। जीजा प्रेमिका को बचाने के लिए चीखता रहा। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। करीब 15 मिनट तक यह ड्रामा चलता रहा। इसके बाद महिला और उसके साथ आए लोग थाना हरि पर्वत गए। युवक की पत्नी ने कहा- प्रेमिका ने मेरा घर उजाड़ दिया। मेरे दो बच्चे हैं।

महिला के भाई बबलू ने बताया कि उसका जीजा अरशद प्रेमिका को लेकर घूम रहा था। उसकी बहन को जब यह जानकारी हुई, तो वह भी मार्केट में पहुंच गई। जीजा को पहले भी कई बार समझा चुके हैं। मगर वह युवती का साथ नहीं छोड़ा था। युवती शहीद नगर की रहने वाली है।

वह पहले घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ने आती थी। यहीं से उसके और जीजा के बीच में अफेयर शुरू हो गया। जब उसकी बहन को यह जानकारी हुई थी तब भी उसका विरोध किया था। एक बार पुलिस में भी मामला जा चुका है। तब भी जीजा को समझाया था। उसके जीजा का फतेहाबाद रोड पर होटल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.