आगरा में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव: पुलिस मौके पर पहुंची

आगरा के थाना खेड़ा राठौर में एक घर में पति पत्नी के शव फंदे से लटके मिले हैं। दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके हुए है। पति पत्नी की मौत से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

खेड़ा राठौर के नंदगांव निवासी सुरजीत और उसकी पत्नी राधा  के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी। दोनों को एक 3 साल का बेटा भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ खेड़ा राठौर रोहतास सिंह ने बताया-दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ और कहा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.