साध्वी को तीसरी बार मिला टिकट, भाजपाइयों ने किया स्वागत

फतेहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। हम आपको बता दे की फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को भाजपा हाई कमान ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है और इसी से गदगद तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कोराई मोड पर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य ऐंझी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनका 51 किलो की माला पहनाकर,अंगवस्त्र भेंट कर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरीके से तीसरी बार भाजपा हाई कमान ने उन पर विश्वास किया है वह उनकी कसौटी पर खरा उतरने का काम करेंगी और जिस तरीके से अपार जनता उन्हें प्यार दे रही है जगह-जगह उनका सम्मान कर रही है जनता की वह सदैव ऋणी रहेगी और उन्होंने कहा जिस तरीके से वह फतेहपुर का समुचित विकास करती चली आ रही है आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा की फतेहपुर का पूरा संगठन लगकर तीसरी बार भाजपा की प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति को भारी बहुमत से विजई बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई, सनगांव प्रधान इफ्तिखार खान, राजबहादुर, गोविंद गुप्ता, रवि गुप्ता, अशरफ, सलमान खान, करण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तो वही लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर साध्वी निरंजन ज्योति को सम्मानित किया। इस अवसर पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, धनंजय द्विवेदी, सरकंडी प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, अलीक उर्फ कल्लू, ज्योति प्रवीण, पूनम श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संजय लाला, विनय तिवारी, सुनील गुप्ता, अक्षय लोधी, राजेंद्र सिंह, शिव प्रताप, संजय मोदनवाल, जेपी सिंह फौजी, रेखा सरोज, प्रेम सिंह राठौड़, कल्पना सिंह, मंजू शुक्ला, प्रदीप गर्ग, सुधा मौर्य, संध्या त्रिपाठी, कविता रस्तोगी, संगीता द्विवेदी, रेखा सरोज, प्रीति सिंह, अखिलेश द्विवेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अक्षय लोधी, भोला शंकर द्विवेदी, स्वामी शरण पाल, शिव प्रताप सिंह, वही युवा भाजपा नेता सावन गुप्ता, अनुभव शुक्ला ने भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का 51 किलो की माला पहनकर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.