दिल्ली। बुराड़ी के एक घर में लटके मिले 11 लोगों के शव, मुंह और आंख पर बांध रखी थी पट्टी

दिल्ली। बुराड़ी इलाके मे स्थित सन्त नगर में दो परिवारों के कुल 11 लोगों के एक साथ फांसी के फंदे पर लटके होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर जिला पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंच गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस हर पहलु को थ्यान में रखते हुए अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। सभी शव रस्सी से लटके मिले हैं। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। 11 लोगों के परिवार में दो भाई थे और उनकी दो पत्नियां। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के। एक बुजुर्ग मां और बहने शामिल हैं। दस शव लटके मिले हैं। बुजुर्ग मां का शव जमीन पर मिला है। अंदेशा है उनका गला दबाया गया है।घर के नीचे किराने की शॉप है परिवार की। ऊपर ये घटना हुई है इनकी मौत कैसे हुई इसके बारे में अभी साफ-साफ कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के हाथ पैर बंधे हुए हैं। कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई थी। सुसाइड या हत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अगर यह सुसाइड है तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सुसाइड का क्या कारण हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.