फतेहपुर। न्यूज वाणी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घआयु की ईश्वर से कामना की।
रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मे जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव का 45वां जन्मदिवस उत्साहपूर्वक धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की लम्बी आयु की ईश्वर से कामना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए पांच वर्षों मे प्रदेश के लिए जितना विकास कार्य किया वह अब तक सरकारें नही कर सकी हैं। उन्होनें कहा कि अखिलेश सिंह सरकार के कार्यकाल को जनता आज भी सराहना कर रही है ऐसे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री के हांथों को मजबूत कराने के लिए आज हम सभी पार्टीजन शपथ लेते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव मे प्रदेश के साथ-साथ जनपद की सीट जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौपनीं है। इस मौके पर पूर्वमंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह यादव, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, हाजी रफी अहमद, हाजी रजा, रीता प्रजापति, विपिन सिंह यादव, मोईन खाॅन, शकील गोल्डी, चैधरी मंजर यार, सउद अहमद, राजू कुर्मी, तनवीर हुसैन, तरन्नुम परवीन, शकील अकबर, अरूण यादव, जियाउद्दीन राजू आदि मौजूद रहे। वहीं खागा तहसील मे सपा छात्रसभा के नेता परवेज आलम की अगुवाई मे अखिलेश सिंह यादव के जन्मदिवस पर केक काटकर लम्बी आयु की कामना की गयी। इसी तरह बिन्दकी तहसील मे भी धूमधाम के साथ जन्मदिवस मनाया गया। जहानाबाद विधानसभा के काजी टोला हाजी कम्पाउण्ड मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव का जन्मदिवस नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल वहीद की अगुवाई मे मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल वहीद व अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष अंसारूल हक ने अखिलेश सिंह यादव को गरीबों का हमदर्द बताते हुए कहा कि अपने कार्यकाल मे अखिलेश सिंह यादव ने अल्पसंख्यकों के लिए अनेक योजनायें चलाकर उन्हें लाभान्वित करने का काम किया है जिसे कभी अल्पसंख्यक समाज भुला नही सकता और अल्लाह ताला से उनकी लम्बी उम्र के लिए जन्मदिवस पर दुआयें करते हैं।