युवक कांग्रेस ने बलात्कारियों को सजा-ए-मौत के लिए शुरू किया धरना

फतेहपुर। न्यूज वाणी भाजपा सरकार मे बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुराचारियों को सजा-ए-मौत दिये जाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरने पर बैठकर आवाज उठायी।
मंगलवार को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी की अगुवाई मे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार मे बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए नहर कालोनी मे सांकेतिक धरना देकर मांग किया कि दुराचारियों को सजा-ए-मौत दी जाये जिससे ऐसी घटनायें पर रोक लग सके। कार्यकर्ताओं ने बरेली, मन्दसौर, बलिया मे हुए दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी दिये जाने की मांग के लिए आवाज उठायी। जिलाध्यक्ष राजन तिवारी ने कहा कि जब से केन्द्र एवं प्रदेश मे भाजपा की सरकार आयी है बलात्कार की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है लाइन आर्डर मे सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। बेखौफ होकर बलात्कारी मासूम बच्चियों के साथ घिनौनी हरकतें करके उनकी हत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार की पुलिस घटना को अंजाम देने वाले दुराचारियांे को गिरफ्तार नही कर पा रही है। इसलिए युवक कांग्रेस बढ़ते बलात्कार की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए दुराचारियों की सजा-ए-मौत की मांग को लेकर सांकेतिक धरना शुरू किया है। इस मौके पर शिवाकान्त तिवारी, मो0 अनस, वीरन यादव, प्रिन्सू यादव, सचिन, रावेन्द्र प्रताप सिंह, शारदा मौर्या आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.