छांव और पानी की तलाश,सूर्य की गर्मी से छूटा पसीना

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर माह अप्रैल का अन्तिम सप्ताह के साथ ही सूरज की तपन दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सूर्य देवता के प्रचण्ड स्वरूप के चलते आम जन जीवन बेहाल होने लगा है। तेज धूप के चलते लोग दोपहर के समय घरों में ही कैद नजर आते हैं। मार्गो पर सन्नाटा सा दिखाई देने लगता है। गर्मी से राहत के लिए हर उम्र के लोग छाया व पानी का सहारा लेते हैंै। उल्लेखनीय है कि धीरे-धीरे गर्मी का उग्र रूप सामने आने लगा है। बढ़ती गर्मी की दस्तक के साथ ही आम जन जीवन खासा प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मौसम का मिजाज दिनो दिन गर्म होता जा रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। इंसान ही नही पशु पक्षी भी तापमान के गर्म तेवरों से बेहाल नजर आने लगेे हैं। धूप से बचने के लिए कोई छाता लेकर तो महिलायें हाथों में दस्ताने चढ़ाये नजर आयी। वही तरण तालों मे भी लोग पहुंच कर गर्मी से बचाव के जतन करते दिखायी दिये। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। गर्मी की बढ़ती दस्तक के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। संका्रमक बीमारियों की चपेट में सर्वाधिक नौनिहाल ही नजर आ रहे हैं। तेज धूप के चलते नौनिहाल के हाल बेहाल हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय से लेकर निजी नर्सिंग होमों तक गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। चिकित्सक बताते है कि गर्मी की बढ़ती दस्तक के चलते तेज धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिए खासा हानिकारक साबित हो सकता है। धूप से चाहिए तथा साथ ही साथ ग्लूकोज का अधिक से अधिक मात्रा मे सेवन करना चाहिए। धूप की तेजी के चलते लोग बाहर निकलने वाले सिर्फ छांव व पानी के सहारे अपने काम को अन्जाम देते हैंै। स्कूल से दोपहर में बच्चे छूटते हैं तो घर आते पहंुचते पहंुचते पानी की बोतल खाली कर देते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.