आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध मे किया प्रदर्शन

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर सरकार के विरोध मे आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने आवाज बुलंद करते हुए धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को ललकारने का काम किया और शीघ्र ही मांगे पूरी किये जाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
मंगलवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी की अगुवाई मे कार्यकत्रियों ने नहर कालोनी मे एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहंुची जहां मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन को उपजिलाधिकारी को सौंप कर मांग किया कि उनकी लम्बित मांगे शीघ्र पूरी की जाये। इस अवसर जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा कि सरकार मजदूर, महिला व कर्मचारी विरोधी नीति अपनाये हुए है जिससे आंगनबाड़ी कर्मचारी आक्रोशित हैं यदि सरकार उनकी मांगे शीघ्र नहीं मानती तो जल्द ही कार्यकत्री ब्लाक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर गीता सिंह, किरन देवी, ऊषा सिंह, इन्द्रा कुमारी, रिजवाना बेगम, अनीता गौड़, शशि कान्ती, मीरा गुप्ता, मंजू, लीलावती, अरूणा देवी, माया यादव, शकुन्तला, सरला गौतम, सूरजकली, शोभा यादव, उमा मिश्रा, वंदना सिंह आदि कार्यकत्री मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.