भाजपा जन विश्वास यात्रा का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया*—अवधेश कुमार दुबे

 

आज धाता कस्बे मे भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास रथ यात्रा धाता पहुचीं। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। जगह-जगह स्वागत एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
धाता कस्बे के दीपनारायण चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में कैबिनेट मंत्री निंरजन ज्योति,चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,विधायक कृष्णा पासवान, दयाराम पाल,सुरेंद्र सोनकर,सहित कई नेता मौजूद रहे इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर प्रदेश का विकास किया है, उससे लोगों का विश्वास भाजपा पर बना हुआ है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में वह अपना वोट देकर के एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस जन विश्वास यात्रा के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में जनता नई इबादत लिखने को तैयार है। मुख्य रूप से स्वागत मे राजेंद्र गर्ग,अनन्त सिंह, दयासागर द्विवेदी, देवेश तिवारी, नितिन सिंह, भगवान शुक्ल, मनोज सिंह, धीरेंद्र केसरवानी, संतोष केसरवानी,अवधेश पासवान,विवेक सिंह अतुल सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 🔥 तहसील संवाददाता अवधेश कुमार दुबे

Leave A Reply

Your email address will not be published.