सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने नोमानी

न्यूज वाणी ब्यूरो
बाँदा। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल खान कादरी ने बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया हैं।
मालूम हो कि 12 दिसंबर को बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने अपने सामाजिक संगठन का समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष विलय किया था। जिसकी घोषणा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एएस नोमानी के संघर्ष एवं उनकी ईमानदारी को देखते हुए आज इनको एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस दरमियान एएस नोमानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने में हमारा संगठन अपनी अहम भूमिका निभाएगा। 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखने का निर्णय लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.