समाजवादी पार्टी के साइकिल का एक पहिया अंबेडर है तो दूसरा पहिया लोहिया है: चंद्रशेखर चौधरी- *ब्यूरो मुन्ना बक्श*

 

बाँदा। जनपद बांदा आगमन पर समाजवादी अंबेडकर वहानी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी का जनपद बांदा के बदौसा सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, राकेश कुमार वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिश्री लाल यादव, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड मुलायम यादव, किरन वर्मा, सत्यनारायण सोनकर, टीडी सागर विमलेश सिंह यादव आदि लोगों ने किया स्वागत, अतर्रा में जिला सचिव संजय साहू, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमोल यादव, सोनेलाल पटेल , मोहित यादव,श्यामेंद्र साहू, रोहित राज, मनोज यादव, आदि लोगों ने किया स्वागत नरैनी में पूर्व प्रत्याशी भरत लाल दिवाकर, दिनेश अनुरागी, राजाभईया वर्मा, अंबरीश कांत सहित कई अन्य लोगों ने किया स्वगत इसके पश्चात विधानसभा नरैनी में बाबा साहब अंबेडकर जनादेश यात्रा के माध्यम से राजकुमार इण्टर कॉलेज में समाजवादी अंबेडकर वहानी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने लोगों को संबोधित कर संविधान बचाने की लड़ाई में एकजुट होकर के भाजपा को उखाड़ फेंकने का आव्हान कर शपथ दिलाई और 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने की संचालन जिला महासचिव महासचिव हनीफ अहमद ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद कुशवाहा,पूर्व जिला महासचिव जगमोहन यादव,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अवधेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्यामशरण पटेल, जिलाध्यक्ष युवजन सभा अमीर खान मन्नी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव ,दिनेश गुप्ता, शिवम शिवहरे, पन्नालाल कोरी, राजमणि यादव, मोहित, यादव, उमेश राजपूत, बब्लू श्रीवास, अशोक दिवाकर सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता वा नेता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.