73 साल की बुज़ुर्ग  महिला के हुआ पेट में दर्द, डॉक्टर्स ने निकाला 7 महीने का बच्चा 

 

अल्जीरिया में एक 73 साल की महिला के पेट में अचानक भयंकर दर्द उठा। असहनीय दर्द से बिलखती महिला भागकर डॉक्टर के पास पहुंच गई। जब डॉक्टर ने पेट दर्द की वजह जानने की कोशिश की तो दंग रह गए। बुजुर्ग महिला के पेट में कई दशकों से 7 महीने का भ्रूण मौजूद था। अजीब बात ये थी कि महिला को खुद इस बात का कोई एहसास नहीं था।

पहले भी हुई थी पेट दर्द की शिकायत 
जिस महिला के साथ ये अजीबोगरीब वाक्या हुआ, उसे पहले भी पेट में दर्द रहता था, लेकिन डॉक्टरों को इसके पीछे की वजह नहीं मालूम थी। हालांकि, जब इस बार महिला के पेट में दर्द ज्यादा बढ़ गया तो डॉक्टर ने जांच की और पाया कि महिला के पेट में करीब 35 साल से सात महीने का भ्रूण मौजूद था। इतने सालों में भ्रूण एक पत्थर की तरह बन चुका था और डॉक्टर्स ने इसे ‘बेबी स्टोन’ का नाम दिया है। इसका वजन 4.5 पाउंड यानी 2 किलो तक था।

बेहद अजीब था  पूरा केस
ऐसी घटना डॉक्टरों ने भी बेहद दुर्लभ बताई। उन्होंने इसे लिथोपेडियन   नाम की कंडीशन बताया । इस बारे में डॉक्टर ने कहा, ‘ऐसा तब होता है, जब भ्रूण का विकास गर्भाशय के बजाय पेट में होता है। बच्चे में निरंतर खून की कमी  की वजह से भ्रूण का विकास नहीं हो पाता है। चूंकि पेट से उसे बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं होता, ऐसे में भ्रूण पत्थर में बदलने लगता है। महिला के शरीर में मिला बेबी स्टोन भी इसी वजह से बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.