यमुना में गरज रही हैं पोकलैंड मशीनें*– राजेश यादव

आधा दर्जन बूम मशीनों से छलनी कर रहे यमुना की कोख*

 

किशनपुर/फतेहपुर।नदियों के हत्यारे खनन माफिया अब यमुना नदी में भी कूद पड़े हैं इनकी एकजुटता देखिए। अंधाधुंध पैसे कमाने के लिए दलीय सीमाएं भी तोड़ दी हैं। कोई भाजपा का केसरिया बाना धारण करके यमुना की कोख फाड़ रहा है। घाट माफिया पोकलैंड मशीनों के खूनी पंजो के सहारे यमुना की कोख को छलनी करने से बाज नही आ रहे हैं। जीवन दायिनी नदियों का चीरहरण करने में इन नराधमों को कोई शर्म नही आ रही है। खागा तहसील क्षेत्र की सीमा से प्रवाहित होने वाली यमुना नदी के संगोलीपुर मडैयन वह मझगवां खदान में नवंबर माह से खनन माफियाओं की जेसीबी और पोकलैंड मशीनों का गर्जन-तर्जन लगातार हो रहा है। यहां के पट्टा संचालक गांव क्षेत्र के दबंगों और लुच्चे- लफंगे का एक मजबूत गिरोह बनाकर पट्टा क्षेत्र के अतिरिक्त ग्राम सभा की भूमि और किसानों के खेतों-जमीनों जेसीबी मशीनों के जरिए खोदकर तबाह कर दिया है। यमुना नदी के जलभराव में पोकलैंड मशीनें उतार कर दिन- रात अवैध तरीके से खनन कराया जा रहा है। नदी में मशीनें उतारे जाने से नदी में निवास करने वाली कछुआ, मछलियां, मेंढक जैसे करोड़ों जल जीवों की हत्या हो रही है। संगोलीपुर मडैयन व मझगवां खदान के आसपास यमुना नदी में मछलियों के शिकार के पट्टा धारक ने बताया कि यमुना नदी में किये जा रहे अवैध खनन की वजह से इन मछलियों का आखेट नही कर पा रहे हैं।

न्यूज समाचार संवाददाता

Leave A Reply

Your email address will not be published.