शोहदे की चप्पलों से पिटाई, शांति भंग में चालान, वीडियो हुआ वायरल

 

कानपुर के सचेंडी में आए दिन शोहदे की छेड़छाड़ से आजिज महिला ने शनिवार को पुलिस संग मिल कर शोहदे की चप्पलों से पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद भी पुलिस ने शोहदे का शांति भंग में चालान कर दिया।

इलाके के गज्जापुरवा निवासी जितेंद्र कुमार मोहल्ले में एक महिला से आए दिन छोड़छाड़ करता था। शनिवार को उसने विमेन पॉवर लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर महिला कांस्टेबलों ने पीड़िता से संपर्क किया। शनिवार  को जब शोहदा फिर से महिला से छेड़छाड़ करने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पीड़िता को भी पहचान के लिए थाने बुलवाया गया।

इसके बाद थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला से ही शोहदे की पिटाई कराई। इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल ने भी आरोपी शोहदे को जमकर धुना, ताकि इलाके में फिर कोई शोहदा महिलाओं के साथ छेड़खानी की हिम्मत नहीं जुटा सके। शोहदे के माफी मांगने के बाद भी उसका शांति भंग में चालान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.