पिता ने पैसे नहीं दिए तो खाया जहर

 

मध्यप्रदेश/  छतरपुर में नाबालिग छात्रा के जहर खाने का मामला सामने आया है। जिसे उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, छतरपुर जिले के महाराजपुर का है। जहां के रहने वाले मातादीन कुशवाहा ने बताया कि उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी प्रीति ने महज पैसे न देने पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है।

वहीं अस्पताल में भर्ती लड़की ने बताया कि उसने अपने माता-पिता के साथ खेतों में फसल कटाई का काम किया था। जिसके चलते मैनें पिता के साथ खेतों में कटाई की थी। उसी काम के पैसे मैंने अपने पिता से मांगे थे। जिसे देने से इन्होंने मना कर दिया। गुस्से में आकर मैनें खेतों में रखा कीटनाशक जहर खा लिया।

एक ओर जहां उसके माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी की इस जानलेवा हरकत से स्तब्ध और परेशान हैं। वहीं नाबालिग अपने माता-पिता का दोष नहीं मानते हुए खुद का दोष मान रही है। उसके और माता-पिता के लिए घातक साबित हो रहा था। हालांकि अब उसने कभी ऐसा न करने की कसम खा ली है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.