मतदान कल, आज कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

न्यूज़वाणी

मतदान कल, आज कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

(शाह आलम वारसी)

फतेहपुर : कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कल (नौ अप्रैल) होगा। इस मतदान के लिए जिले में 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान से रवाना होंगी। मतदान की सभी तैयारी की अंतिम जांच जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को नियम और कानून के साथ शांतिपूर्ण चुनाव कराने का संदेश दिया।

एमएलसी सीट के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात और फतेहपुर जिले भाग लेंगे। इसमें फतेहपुर को नोडल जिला बनाया गया है। जिले में मतदान कराने के लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे बीच वोट डाले जा सकेंगे। मतदान बाद सभी मतपेटिकाएं कलेक्ट्रेट में जमा होंगी। यहां 12 अप्रैल को वोटों की गिनती की जाएगी। गिनती पूरी होने के बाद जीत का प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी विजयी प्रत्याशी को सौंपेंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए कलेक्ट्रेट में स्थल बनाया गया है। सभी पार्टियां बूथों के लिए यहीं से रवाना होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.