राजीवनगर घर में घुस कर 10 साल की लड़की से किया रेप

 

राजीवनगर राेड नंबर 24 में 10 साल की लड़की से पड़ाेस में रहने वाले 16 साल के छात्र ने दुष्कर्म किया। लड़की घर में अकेली थी और पढ़ाई कर रही थी, इसी दाैरान ने उसने कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। उसने धमकी भी दी कि मुंह खाेलाेगी ताे अंजाम बुरा हाेगा। छात्रा स्कूल गई ताे उसकी तबीयत खराब हाे गई। स्कूल से सूचना मिलने पर उसके पिता उसे घर ले आए।

उसे पेट दर्द, उलटी और कई तरह की परेशानी थी। पूछने पर उसने सारी बात पिता काे बता दी। उसके पिता ने राजीवनगर थाने में केस दर्ज करा दिया। थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि आराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह क्लास सात का छात्र है। पाॅक्साे एक्ट और रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान काेर्ट में दर्ज करा दिया है। उसका मेडिकल भी कराया जाएगा।

काम पर गए थे माता-पिता
दर्ज केस में लड़की के पिता ने कहा है कि राजमिस्त्री का काम करते हैं। मजदूरी करने चले गए थे। पत्नी दाई का काम करने चली गई थी। मुझे दाे बेटी और एक बेटा है। अन्य दाेनाें बच्चे पास में खेल रहे थे। इसी बीच पड़ाेस में रहने वाला लड़का कमरे में आया और बेटी के साथ घिनाैनी हरकत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.