ससुराल वालों से परेशान थी पारुल,लड़की पर बदचलन होने का गलत आरोप लगाया

 

हरियाणा के करनाल जिले के गांव उचानी की लड़की ने ससुरालियों से परेशान होकर शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सदर थाना पुलिस परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई में जुटी है।

5 साल पहले पारुल की शादी करनाल में हुई थी, तब से उसे ससुराल में परेशान किया जाता था। 5 बार घर से निकाला। हर बार पंचायत में समझौता कर लेते। इस बार बदचलन का आरोप लगाते हुए मायके भेज दिया, जहां पर उसने ससुराल की तरफ से हुई परेशानी में फंदा लगाकर शनिवार को अपनी जान दे दी।

महिला का 4 साल का बच्चा अपने पिता रविंद्र कुमार के पास करनाल में रहता है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि वे पारुल के साथ मारपीट करते रहे, उस पर गलत आरोप लगाए, जबकि लड़का सट्‌टेबाज है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

हर बार पंचायत में कर लेते समझौता

भाई अरुण व लड़की के पिता ने बताया कि पिछले 5 साल से परेशान किया हुआ था। शादी के बाद ही परेशान किया हुआ था। लड़का सट्‌टा खेलता ह। सारा कुछ लिया हुआ है। पैसे की मांग थी, पैसे दे दिए गए। लड़की पर बदचलन होने का गलत आरोप लगाकर परेशान किया गया। 16 फरवरी को मेरे लड़के को फोन करके मेरी लड़की को घर से निकाल दिया। पहले भी 4 बार ऐसा कर चुके हैं। हर बार समझा बुझा कर शांत कर देते थे। लड़की को मारा-पीटा भी जाता था। समाज के डर से कभी पुलिस में जाने की नहीं सोची।

परिजनों ने सट्‌टेबाजी का लगाया आरोप

लड़की के अरुण ने बताया कि 8 लाख रुपये कर्ज चढ़ा हुआ है। 12 लाख रुपए पहले उतार चुके हैं। वो सट्‌टेबाजी का काम करता है। हमारे अलावा रिश्तेदारों से भी पैसे गए हुए हैं। कई बार झगड़ों को बैठकर सुलझा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.