लाउडस्पीकर विवाद में कूदे कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह कहा न तोे राम बहरे है और न ही अल्लाह

लाउडस्पीकर विवाद में अब पूर्व CM दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता विधायक लक्ष्मण सिंह की भी एंट्री हो गयी है। उन्होंने ट्वीट कर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध की मांग की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि न तो राम बहरे हैं और न ही अल्लाह बहरे हैं। जो शक्ति दुनिया को पालती हैं, उन्हें कुछ मूर्ख क्या सुनाएंगे और सिखाएंगे।

बता दें कि कई बार लक्ष्मण सिंह कांग्रेस पार्टी की राय से अलग चलकर अपनी राय देते नजर आते हैं। कई मौकों पर इस तरह का अलगाव सामने आया है। वह कई मौकों पर अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी खड़े नजर आए हैं। धारा 370 को लेकर उन्होंने दिग्विजय सिंह के विचारों पर ही सवाल खड़े किए थे। सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान की भी वे मुखालफत करते नजर आए हैं।

रविवार को उन्होंने देश मे जारी लाउडस्पीकर विवाद पर एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने अच्छा निर्णय होगा। दंगे भी नहीं होंगे, जनता को राहत मिलेगी। न तो राम बेहरे हैं और न ही अल्लाह। जो शक्तियां दुनिया को पालती हैं, उन्हें कुछ “मूर्ख” क्या सुनाएंगे और सिखाएंगे?

Leave A Reply

Your email address will not be published.