सदर कोतवाली महिला पुलिस द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति महिला सुरक्षा अभियान

न्यूज़ वाणी

सदर कोतवाली महिला पुलिस द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति महिला सुरक्षा अभियान

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा छात्राओं/ महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदवार गठित किए गए महिला सुरक्षा विशेष दल के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल की महिला कांस्टेबल संजना द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों पर पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.