व्यापारी नेता सर्वेश सिंह चैहान को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

न्यूज़ वाणी

व्यापारी नेता सर्वेश सिंह चैहान को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो संजीव शर्मा 

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आज अपनी जिला टीम में विस्तार करते हुए अतुल त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष व नगर टीम में विस्तार करते हुए अमित दुबे अन्शू को नगर उपाध्यक्ष घोषित किया।nजिलाध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल की संस्तुति पर जिला कार्यकारिणी में जिला के प्रत्येक कौने कौने से पदाधिकारी बनाए गए है। सभी वर्गों को शामिल करने का पूरा प्रयास किया गया है। इससे पहले 65 सदस्यीय टीम थी जो अब 75 सदस्यीय टीम होगयी हैं। चैहान ने आगे कहा कि 24 अप्रैल को लखनऊ में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में जनपद के वरिष्ठ व्यापारी नेता सर्वेश सिंह चैहान जो 2000 से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मैं रहकर व्यापारियों की सेवा कर रहे हैं उनको प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी ने प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया नियुक्ति के बाद प्रथम आगमन पर सर्वेश सिंह चैहान का जिले के व्यापारी नेताओं ने आज चैहान कॉलोनी में भव्य स्वागत किया

स्वागत सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश सिंह चैहान कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के सैकड़ों संगठन खड़े हो गए हैं लेकिन व्यापारियों की हित की चिंता सिर्फ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को है। सम्मान समारोह को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके वर्मा जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा महामंत्री सुनीत सिंह चैहान जिला प्रभारी लाल जी पोरवाल शिव भूषण सिंह चैहान नगर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप युवा महामंत्री रिंकू यादव महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई ने संबोधित किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी जिला सचिव गगन त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री अखिलेश शर्मा युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव नगर महामंत्री रमेश यादव विवेक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष अंशु दुबे राजीव पाल महिला जिला कोषाध्यक्ष सुनीता यादव रजनी शुक्ला युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा इकदिल महिला अध्यक्ष कृष्णा राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.