ग्वालियर में लव जिहाद की शिकार पीड़िता के  कोर्ट में कहा- धर्म परिवर्तन कराना चाहा, मौलाना ने पाक-साफ करने के नाम पर रेप किया 

 

ग्वालियर में लव जिहाद की शिकार पीड़िता के कोर्ट में बयान हो गए हैं। पुलिस की विशेष सुरक्षा में ग्वालियर में ही उसके बयान हुए। पीड़िता न कोर्ट में आपबीती बताई। उसने बताया कि कैसे उसका धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित किया गया। किस तरह उसे मौलाना ओसामा ने पवित्र करने के नाम पर रेप किया। देवरों ने किस तरह उसके शरीर को नोचा और सास ने कैसे बाहर के लोगों को उसके कमरे में भेजा।

मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 नामजद सहित 7 आरोपी बनाए थे। जिनमें से दो पकड़े गए हैं। एक धर्म छुपाकर पीड़िता से शादी करने वाला उसका पति इमरान उर्फ राजू है और दूसरा उसका देवर पुन्नी है।

 पूरा मामला यह है
ग्वालियर निवासी 22 वर्षीय हिंदू लड़की रोशनी (बदला हुआ नाम) को जनवरी 2021 में राजू उर्फ इमरान एक कार्यक्रम में मिला था। इमरान ने धर्म और पहचान छुपाकर युवती में दोस्ती की थी। असल में उसका नाम इमरान खान था, लेकिन वह राजू जाटव नाम से उससे मिला। कुछ ही समय में दोनों मंे गहरी दोस्ती हो गई। 15 जून 2021 ग्वालियर से इमरान खान उसे गाड़ी से डबरा घुमाने ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर वह गर्भवती हो गई।

इसके बाद राजू उर्फ इमरान ने अपनी मां सुग्गा बेगम से मुलाकात कराई। आरोपी की मां ने कहा कि यदि लोगों को शादी से पहले बच्चा होने की बात पता लगेगी तो बदनामी होगी। इसलिए उन्होंने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद 18 सितंबर 2021 को हिंदू रीति रिवाज से इमरान ने राजू बनकर युवती से शादी की। ग्वालियर के सिटी सेंटर के एक होटल में शादी की पार्टी भी दी गई। कुछ दिन इमरान खान सही से रहा। फिर उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। तभी उसके धर्म की पहचान युवती को हुई। जिसका पता चलते ही मायके पक्ष ने उससे संबंध तोड़ लिया।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अपने दो भाइयाें और मौलाना से भी दुष्कर्म कराया। मौलाना ने हिंदू रीति रिवाज से शादी को मान्य न बताते हुए निकाह कराया और फिर रेप किया। दो अन्य लड़कों से उसकी सास ने रेप कराया। किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से निकलकर पुलिस तक पहुंची और यह मामला सामने आया।

आरोपियों को पकड़ने पुलिस दे रही है दबिश
मामले में कुल 7 आरोपी हैं। इनमें से 5 नामजद हैं, जिनको पीड़िता पहचानती है। दो अन्य युवक जिन्होंने रेप किया वह उसकी सास ने उसके कमरे में भेजे थे। सास के पकड़े जाने के बाद उन दोनों के चेहरे बेनकाव होंगे। पुलिस ने अभी धर्म छुपाकर शादी करने वाले इमरान उर्फ राजू और इमरान के भाई पुन्नी उर्फ अन्नी को गिरफ्तार किया है। शेष पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.