पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया

न्यूज़ वाणी

पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया

ब्यूरो संजीव शर्मा

 इटावा मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा कपिल देव सिंह एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेस में छात्र- छात्राओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा कपिल देव सिंह एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेस में पहुंचकर छात्राओं एवं छात्रों को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा द्वारा बालिकाओं/ छात्राओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ छात्राओं को सोशल मीडिया एवं साइबर के जरिए होने वाले अपराधों एवं उनसे बचाव हेतु उपायों के बारे में बताया गया तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर तत्काल नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, थानाध्यक्ष महिला थाना एवं प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.