अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन – डा. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार कर रहीं केंद्रीय राज्यमंत्री: अनिल

फतेहपुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। केक काटकर जहां एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया वहीं पार्टी के संघर्षों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डा. सोनेलाल पटेल के सपनों को केंद्रीय राज्यमंत्री साकार कर रही हैं। जन्मदिन कार्यक्रम के पश्चात सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
बिंदकी कस्बा स्थित विधानसभा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल उमराव की अगुवाई में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने शिरकत की। सर्वप्रथम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केक काटा तत्पश्चात एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा. सोनेलाल पटेल ने अपना दल का गठन किया और शोषित, वंचित समाज के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। उनके देहांत के बाद पार्टी की कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने संभाली और पार्टी को नए मुकाम तक पहुंचा दिया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शोषित एवं वंचित समाज को पूरी हिस्सेदारी के लिए लड़ रही हैं। डा. सोनेलाल पटेल के सपनों को उन्होने साकार करके दिखाया है। समारोह को विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने भी संबोधित करते हुए पदाधिकारियों को एकता का पाठ पढ़ाया। अंत में सदस्यता अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर लाखन सिंह पटेल, गोवर्धन पटेल, अमित तिवारी, शैलेंद्र पटेल, उमेश विश्वकर्मा, राजू पटेल, लालमन पटेल, सुनील पटेल, आशीष पटेल, अनिल पासवान, जियालाल पासवान, सुरेश सिंह पटेल, उपेंद्र सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, सुनील कुमार, शिव सागर, गंगाराम, अमर सिंह भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.