अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारी कल्याण बोर्ड उ.प्र के अध्यक्ष से की मुलाकात

न्यूज़ वाणी

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारी कल्याण बोर्ड उ.प्र के अध्यक्ष से की मुलाकात

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार एवं अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत गर्ग के इटावा आगमन पर सुमेर सिंह किला गेस्ट हाउस में वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। आई बी एफ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं आईवीएफ के जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने पटका एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
आईवीएफ के जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने इटावा जिले के व्यापारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा एवं वर्तमान समय में इटावा जिले की स्थिति से अवगत कराया। व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष रविकांत गर्ग जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिन परिस्थितियों से इटावा में व्यापारी भाइयों को जो समस्याएं हो रही उन समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। आईवीएफ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आईवीएफ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत गर्ग जी से संगठन के विस्तार के निमित्त चर्चा की।
रविकांत गर्ग ने संगठन की कार्यपद्धति को लेकर प्रतिनिधिमंडल के समक्ष विषय रखा। उन्होंने कहा वैश्य समाज राजनीतिक पार्टी की आधारशिला है। वैश्य समाज को अपनी क्षमताओं का आकलन करने की आवश्यकता है।
अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविकांत गर्ग जी का स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी इटावा के जिला महामंत्री एवं उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अन्नू गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईवीएफ मनीष अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष सुमित गर्ग ललित जैन जिला कोषाध्यक्ष दिलीप जैन अनुरुद्ध गुप्ता आईवीएफ शैलेश जैन गोविंद गुप्ता अवनींद्र पोरवाल आकांक्षा गुप्ता दीपक गुप्ता आदि लोग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.