एकजुटता की कमी से नहीं होती महिलाओं की प्रगति: सौम्या – संकुल बैठक में महिलाओं को किया जागरूक

फतेहपुर। ऐरायां एवं देवमई ब्लॉक की समूह की महिलाओं की संकुल बैठक आयोजित हुई। जिसमें अतिथि के तौर पर संबोधित करती हुए युवा नेत्री एवं समाजसेविका सौम्या पटेल ने कहा कि एकजुटता की कमी से महिलाओं की प्रगति नहीं होती। इसलिए महिलाएं एकजुट होकर सभी क्षेत्रों में जागरूक बनने का काम करें।
सौम्या पटेल ने बताया कि संविधान ने हमें समानता का अधिकार दिया है लेकिन समाज में हमारे साथ कहीं-कहीं पर सामान्य व्यवहार नहीं किया जाता। ऐसा भी देखा जाता है कि नारी स्वयं दूसरी नारी का सम्मान नहीं करती। जरूरी नहीं है कि हमें शिक्षित होकर सरकारी नौकरी ही मिले। हम अन्य क्षेत्र में भी अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं एवं स्वावलंबी बन सकते हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सम्मान नारी शॉप नंबर एवं नारी सुरक्षा सभी लड़कियों को जागरूक करने के लिए ही सरकार ने यह अभियान चलाया है। इतिहास में ऐसी बहुत सी प्रभावशाली स्त्री हुई हैं जिनसे प्रेरणादायक बातों को लेकर अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर समूह की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.