दूल्हे के हार न लाने से नाराज हुई दुल्हन, घंटों चली पंचायत फिर…

 

 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक दुल्हन ने महज इस बात पर शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा हार नहीं लेकर आया था। इसको लेकर घंटों पंचायत चली। पर कोई हल नहीं निकला। बारात वापस हो गई।

दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया लेकिन दुल्हन के लिए हार नहीं ले गया। रस्मों के वक्त इसी बात पर मामला बिगड़ गया। लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। गांव में पंचायत सब बेनतीजा रहा। बारात बिना दुल्हन ही लौट गई।

नीमगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव ढखिया बुजुर्ग से बारात इसी इलाके के एक गांव में गई थी। बताया जाता है कि बारात गांव पहुंचे ही लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर स्वागत सत्कार कर जल पान कराया। इसके बाद द्बारचार के लिए बरात तैयार हो गयी। बरात लेकर दूल्हा लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गया। विवाह की तैयारी शुरू हो गयी। चारों तरफ दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। गांव की तमाम महिलाएं व पुरुष घर से बाहर तक मौजूद थे। दूल्हे के पिता ने बताया मौके पर मौजूद दुल्हन के पिता चढ़ावे में हार लाने की बात कही। दूल्हा यहां से झुलनिया, झाले सहित करीब 80 हजार के जेवर लेकर गया था। पर हार पर बात बिगड़ गई। गांव में पंचायत शुरू हो गई। पर लड़की का बाप मानने पर तैयार नहीं हुआ। रात भर पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सुबह बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दोनों ही पक्षों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.