दिव्यांग व्यक्ति की पुत्री की शादी के लिए की मदद

फतेहपुर। खागा तहसील के ग्राम विक्रमपुर निवासी काजू कश्यप जो दोनों पैरों व दोनों हाथों से विकलांग है। उसके पुत्री ज्योति का विवाह 6 जून 2022 को होना सुनिश्चित हुआ है। वहीं काजू कश्यप ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए लोगों से मदद की फरियाद लगाई थी। जिसमें आज बिलंदा निवासी अंकित गुप्ता अतुल बाजपेई भावेश श्रीवास्तव एनके सिंह हरिओम गुप्ता सौरभ गुप्ता विवेक गुप्ता डॉ अवनीत श्रीवास्तव सरस्वती विद्या मंदिर ग्रुप द्वारा दिव्यांग असहाय की पुत्री के विवाह में जंबो कूलर, हैवेल्स मिक्सी, हैवेल्स प्लस देकर अपना योगदान दिया है वहीं उन्होंने बताया कि ऐसे असहाय लोगों की मदद करने में परमात्मा कभी किसी को निराश नहीं करता है और उनकी मुरादें खुद पूरी होती है। ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करने का काम समाज के हर व्यक्ति को करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.