जिला प्रशासन से बिना भेदभाव के अतिक्रमण अभियान जलाए जाने की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मांग की

न्यूज़ वाणी

जिला प्रशासन से बिना भेदभाव के अतिक्रमण अभियान जलाए जाने की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मांग की

ब्यूरो संजीव शर्मा

 इटावा अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर नगर पालिका प्रशासन सिर्फ छोटे दुकानदारों को परेशान कर दिखावा कर इतिश्री कर रहा है। जबकि यह सर्वविदित है कि शहर में नाले के किनारे बड़े-बड़े होटल व नालो को पाट कर उन पर दुकानें बना ली गई है जहां नगर पालिका प्रशासन बेबस नजर आ रहा है और छोटे दुकानदारों के त्रिपालों को हटाने में जुटा हुआ है जिसे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अतिक्रमणकारियों के साथ कतई नहीं है लेकिन पालिका प्रशासन की भेदभाव पूर्ण नीति का विरोध करता है पूरे शहर में सर्व विदित है की नालों को पाटकर उन पर दुकाने होटल आदि बनाकर अतिक्रमण किया गया है जिन को हटाए जाने कि शासन की मंशा है लेकिन शासन की मंशा के विपरीत जाकर छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न कर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है जिससे छोटे व्यापारी भयभीत है जिला प्रशासन से बिना भेदभाव के अतिक्रमण अभियान जलाए जाने की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है मांग करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर संरक्षक मनोज गुप्ता अनवार हुसैन मधुसूदन दुबे नगर उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक नगर उपाध्यक्ष राजीव पाल नगर उपाध्यक्ष अंशु दुबे नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी नगर उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष प्रमिला पालीवाल नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत महामंत्री विवेक विवेक गुप्ता महामंत्री रमेश यादव कोषाध्यक्ष दीपचंद जैन संगठन मंत्री सरदार मोहन सिंह मंत्री आशुतोष पमार मंत्री अविनाश पाल मंत्री शिवम दुबे मंत्री सुदीप जैन युवा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष महिला सुनीता कुशवाहा सब्जी मण्डी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह फल मंडी के अध्यक्ष मोहम्मद मुबीन उर्फ कल्लू आदि प्रमुख रूप् से शामिल हें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.