प्राधिकरण सचिव ने कारागार का किया निरीक्षण – व्यवस्थाएं मिली दुरूस्त, पुरूष व महिला बंदियों को दी विधिक जानकारी

फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश संतोष राय के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्ण कालिक ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में सभी व्यवस्थाएं जहां दुरूस्त मिलीं वहीं पुरूष व महिला बंदियों को विधिक जानकारी दी गई।
सचिव को निरीक्षण के दौरान कुल 1606 बंदी निरूद्ध मिले। चिकित्सालय के निरीक्षण में पाया कि 21 बंदी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिन्हे अलग बैरक में रखा गया है। साथ ही महिला बैरक में महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चे पढ़ते हैं। चार बच्चों का एडमीशन ट्रुथ मिशन स्कूल में पाया गया। गर्मी से बचने के लिए पंखे आदि चालू अवस्था में मिले। मनोरंजन हेतु बैरको में टीवी लगा मिला। स्वच्छ पानी हेतु एक आरओ लगा पाया गया। पाकशाला रसोई घर के निरीक्षण में साफ-सफाई पाई गई। एक बडी मशीन से रोटियॉ सेकी जा रही थी। महिला एवं पुरूष बंदियों को आज नास्ते में पाव रोटी, चाय दी गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुरूष व महिला बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता हेतु अधिवक्ता के संबंध में जानकारी ली गई। बंदियों ने बताया कि सभी के पास उनके व्यक्तिगत/सरकारी अधिवक्ता मौजूद है। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि किसी बंदी को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है तो अविलंब कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.