महिला थाना द्वारा मनचलों/ अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग अभियान

न्यूज़ वाणी

महिला थाना द्वारा मनचलों/ अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग अभियान

ब्यूरो संजीव शर्मा

 इटावा महिला सुरक्षा विशेष दल महिला थाना द्वारा मनचलों/ अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए गया चेकिंग अभियान।
महिला थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा शहर क्षेत्र अंतर्गत मंदिर / पूजा घर/स्कूलों/ कॉलेजों/ कोचिंग सेंटर/ सार्वजनिक पार्क आदि के आसपास महिला सुरक्षा हेतु अभियान चलाकर चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले छात्र-छात्राओं, युवक- युवतियों, मनचलों, अराजक तत्वों से रोककर पूछताछ की गई एवं सभी को बेवजह न घूमने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया साथ ही छात्राओं को विषम परिस्थिति में पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181, 1076, यूपी 112 इत्यादि की जानकारी दी गई तथा नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में बताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.